Home / Chhattisgarh / सेवा सेतु पोर्टल से कुछ ही दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, व्हाट्सएप पर घर बैठे पहुंची पीडीएफ

सेवा सेतु पोर्टल से कुछ ही दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, व्हाट्सएप पर घर बैठे पहुंची पीडीएफ

ख़बर शेयर करें:

जांजगीर-चांपा, 6 अक्टूबर 2026। सरकारी सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने के लिए शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो रहा है। पोर्टल के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अकलतरा तहसील के ग्राम तागा निवासी देवेन्द्र कुमार यादव को भी अपने पुत्र का स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में इस डिजिटल सुविधा का लाभ मिला।

देवेन्द्र कुमार यादव ने अपने पुत्र आकाश कुमार के आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र के लिए सेवा सेतु केंद्र अकलतरा में आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के कुछ ही दिनों के भीतर उनके पुत्र का स्थायी जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। प्रमाण पत्र की पीडीएफ प्रति देवेन्द्र यादव को व्हाट्सएप के माध्यम से घर बैठे प्राप्त हो गई। इसके बाद प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भी उन्हें उपलब्ध कराई गई।

देवेन्द्र यादव ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के जरिए प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उनका समय बचा और सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने डिजिटल माध्यम से घर बैठे प्रमाण पत्र मिलने की सुविधा को आम नागरिकों के लिए उपयोगी बताया।

सेवा सेतु पोर्टल के जरिए प्रमाण पत्र जैसी जरूरी सरकारी सेवाओं को डिजिटल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने से प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी हुई है। देवेन्द्र यादव का अनुभव इस बात का उदाहरण है कि तकनीक के इस्तेमाल से सरकारी सेवाएं नागरिकों के और करीब पहुंच रही हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *