Restaurants जैसा चिकन चंगेजी बनाना चाहते हैं, तो ट्राई करें ये रेसिपी….

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

चिकन लेग पीस, बारीक कटी हुई प्याज, 2 चम्मच दही, आधा कप तेल, 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 2-3 सूखी लाल मिर्च, बड़ी इलाइची, छोटी इलाइची, दालचीनी, लौंग, 1 चम्मच नमक स्वादानुसार, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर

विधि :

– सबसे पहले एक पैन गर्म करें, इसमें तेल गर्म करें।

-अब इसमें चिकन फ्राई कर लें।

– फिर दूसरे पैन में तेल गर्म करें, इसमें बड़ी इलाइची, छोटी इलाइची, दालचीनी, लौंग, सूखी लाल मिर्च और प्याज डालें ।

– इसे अच्छी तरह फ्राई कर लें, अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, प्याज और टमाटर की प्यूरी डालें।

– फिर पैन में हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालकर भूनें।

– अब दही डालें और अच्छी तरह भून लें, लेग पीस डालकर चलाएं।

– फिर आवश्यकतानुसार पानी डालें, उबाल आने पर गैस बंद कर दें।