Home / Entertainment / टीना आहूजा: ‘ये वाली जगह पर…’, कोमल रानी के आरोपों पर गोविंदा की बेटी ने क्या कहा? जानें पूरा मामला

टीना आहूजा: ‘ये वाली जगह पर…’, कोमल रानी के आरोपों पर गोविंदा की बेटी ने क्या कहा? जानें पूरा मामला

ख़बर शेयर करें:

गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी को लेकर चल रही चर्चाएं लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी इस मामले को लेकर लगातार चर्चा में हैं। कोमल रानी ने हाल ही में अपने और गोविंदा के बीच चल रही अफवाहों पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि गोविंदा के साथ उनकी मुलाकातें उनके प्रोफेशनल रिश्ते की वजह से हैं। हालांकि, इन चर्चाओं पर अभी पूरी तरह विराम नहीं लगा है। गोविंदा की बेटी ने क्या कहा? अब इसी बीच सुनीता आहूजा और गोविंदा की बेटी टीना आहूजा से भी इस विवाद को लेकर सवाल किया गया। टीना हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान पैपराजी ने उनसे कोमल रानी के सुनीता आहूजा पर लगाए गए आरोपों को लेकर सवाल किया।

पैपराजी ने टीना से पूछा, ‘कोमल रानी इंस्टाग्राम पर आपकी मम्मी सुनीता आहूजा के ऊपर बहुत सारे आरोप लगा रही हैं।’ हालांकि, टीना ने इस सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘ये वाली जगह पर प्लीज हम इसी के बारे में बात करते हैं। थैंक यू।’ इसके बाद वह पैपराजी से आगे बढ़ गईं।हाल ही में कोमल रानी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वे अप्रत्यक्ष रूप से गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पर निशाना साधती नजर आई। उन्होंने लिखा, ‘जो औरत वर्षों से अपने ही पति को जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआ किसी को नहीं लगती। जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता। हमारे देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि किसी के कहने पर कि ‘कौआ तुम्हारा कान ले गया’ वे कौए के पीछे भागने लगेंगे’

कोमल ने आगे लिखा, ‘सच कहूं तो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ये लोग मुझे अच्छा इंसान समझते हैं या बुरा। मुझे लगता है कि वे सब एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं, जो अपनी नाकाम शादियों की निराशा किसी और पर निकाल रही हैं। वे ‘मैन-ईटर’ की तरह व्यवहार करती हैं। ऐसी औरतें जो अपने पतियों की इज्जत और प्रतिष्ठा को बर्बाद कर देती हैं। लगातार मेरा नाम अपने साथ जोड़कर चर्चा में बने रहने की कोशिश करना बंद करो। शायद यह कहावत सच है: आपकी इज्जत आपके अपने हाथों में है। ऐसे लोगों को अपनी हद पता होनी चाहिए और दूसरों को इतना नहीं उकसाना चाहिए कि उनका अपना अतीत ही सबके सामने आ जाए।’

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *