Home / Chhattisgarh / बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र के पांच आरोपी गिरफ्तार, ज्वेलरी शॉप से सोने के आभूषण चोरी का खुलासा

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र के पांच आरोपी गिरफ्तार, ज्वेलरी शॉप से सोने के आभूषण चोरी का खुलासा

ख़बर शेयर करें:

जगदलपुर, 6 अक्टूबर 2026। बस्तर जिले में ज्वेलरी शॉप में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के आभूषण चोरी करने वाले महाराष्ट्र के एक गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण बेचने के बाद बची 20 हजार रुपये की रकम और पांच मोबाइल फोन, कुल करीब 50 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 23 अगस्त 2026 की है। जगदलपुर स्थित एक ज्वेलरी दुकान के संचालक सतीश सूर्यवंशी ने दुकान बंद करने से पहले सोने-चांदी के आभूषणों का मिलान किया। इस दौरान सोने के आभूषणों के वजन में करीब 11.500 ग्राम की कमी पाई गई। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

सीसीटीवी फुटेज में शाम करीब 5.09 बजे से 5.20 बजे के बीच दो महिलाएं और दो पुरुष दुकान में पहुंचे दिखाई दिए। पुलिस के मुताबिक, भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं ने काउंटर से सोने के कान में पहनने वाले सुई-धागा आभूषण को चोरी किया और उसे आपस में पास किया। घटना की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, आरोपियों के फोटो और साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की पहचान की। पुलिस ने महाराष्ट्र के सोलापुर, पुणे और मुंबई से जुड़े आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए सोने के आभूषण को बेचने के बाद मिली रकम को आरोपियों ने आपस में बांट लिया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पृथ्वीराज चौहान (60), रेखा चौहान (50), चेतन भाटी (50), संदीप गौड़ (35) और जयश्री शैलके (62) के रूप में हुई है। सभी आरोपी महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों से चोरी के आभूषण की बिक्री से बची 20 हजार रुपये की रकम और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 अक्टूबर 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे तथा डीएसपी आजाक क्राइम के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, PSI रानी सोनी सहित थाना कोतवाली और साइबर सेल जगदलपुर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *