Home / Chhattisgarh / CG NEWS: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, शहर में मचा हड़कंप; वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

CG NEWS: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, शहर में मचा हड़कंप; वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

ख़बर शेयर करें:

कवर्धा। शहर के हृदय स्थल में स्नेहा क्लीनिक के पास सोमवार को तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुए के शहर के बीचों-बीच पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेंदुआ जंगल से भटककर शहर की ओर पहुंचा है। तेंदुए के दिखाई देने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से भी लोग उसे देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे। इससे घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। विभाग की ओर से लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने और तेंदुए के करीब जाने से बचने की हिदायत दी जा रही है। तेंदुए को देखने के लिए मौके पर जुट रही भीड़ को भी वनकर्मियों द्वारा हटाया जा रहा है, ताकि रेस्क्यू अभियान के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

वन विभाग के अधिकारी और वनकर्मी मौके पर तैनात हैं। DFO की मौजूदगी में टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है और उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है और वन विभाग की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *