26 जनवरी 2023 गणंतत्र दिवस के दौरान रविशंकर स्टेडियम की व्यवस्था

0.रविशंकर स्टेडियम में ध्वजारोहण में आने वाले व्हीआईपी का आगमन स्टेडियम के मुख्य मार्ग से प्रवेश रहेगा

0.आम जनता के लिए सुराना कॉलेज के सामने वाले गेट से प्रवेश रहेगा

0.स्कूल बस नाना नानी पार्क के पास एवम अन्य सभी प्रकार के वाहनो के पार्किग व्यवस्था मानस भवन परिसर में किया गया

दुर्ग ,25 जनवरी 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के दौरान रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में ध्वजारोहण एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम में आने वाले व्हीआईपी का  आगमन स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार  से किया जावेगा इसी प्रकार आम नागरिकों के प्रवेश हेतु सुराना कॉलेज के सामने वाले गेट से एन्ट्री किया जावेगा । स्कूल बस की पार्किंग की व्यवस्था नाना नानी पार्क के पास रहेगा और अन्य सभी वाहन से आने वालो  की पार्किग व्यवस्था मानस भवन परिसर में किया जावेगा। कार्यक्रम में आने वाले झांकियो का प्रवेश सिविल लाईन से पुलिस अधीक्षक बंगले के सामने वाले गेट से प्रवेश किया जावेगा।