JANJGIR परित्यक्ता महिला से रेप करने वाला स्वास्थ्य कार्यकर्ता गिरफ्तार

जांजगीर ,25 जनवरी । परित्यक्ता महिला को शादी का झांसा देकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया ताे वह मुकर गया। इधर घटना के बाद पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर कोथारी में पदस्थ स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। ये मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। 

पुलिस के अनुसार देवरनी का हेमलाल मनहर (52) कोरबा जिला के कोथारी में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ है। उसकी पहचान 37 वर्षीय महिला से हुई।  महिला को उसका पति छोड़कर चला गया है, इसका फायदा उठाते हुए हेमलाल ने महिला को शादी का प्रलोभन दिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला ने जब उसपर शादी करने का दबाव बनाया तो हेमलाल टालमटोल करने लगा, जिससे परेशान होकर महिला ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।