26 एवं 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित

बेमेतरा (वीएनएस)। कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किए है।जारी आदेश में कहा गया है कि शुष्क दिवस के अवसर पर जिले में स्थित समस्त देशी/विदेशी मदिरा एफ. एल.-1(घघ), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट) एवं मद्य भण्डारण भाण्डागार बंद रहेगा।