जशपुरनगर। सभी विकासॉखंड में मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। गांव में रोजगार मिलने से गांव के लोग खुद यह कह रहे है।
पत्थलगांव ग्राम पंचायत बुलडेगा निवासी विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवार की महिला धनमती बाई ने बताया कि अब हमें रोजगार की तलाश में बाहर नहीं जाना पड़ता है। गांव में मनरेगा के तहत भूमि सुधार कार्य के तहत उनको रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि समय पर उन्हें मजदूरी मिल जाती है। जिससे प्रत्येक सप्ताह साप्ताहिक हाट बाजार में अपनी जरूरत की खरीदारी भी कर लेती हैं। बिरहोर महिला धनमती बाई रोजगार मिलने से खुश हैं और जिला प्रशासन को धन्यवाद दे रही है।


