Bilaspur News : Basic Policing के तहत पुराने जप्त शुदा विसरा का विधिवत नष्टीकरण सम्पन्न

समय समय पर वरिष्ठ पुलिस कार्यालयों से लगातार निर्देश प्राप्त होते है कि जिन प्रकरणो के निराकरण हो चुके है,उन प्रकरणो के जप्त शुदा विसरा व अन्य सामग्री को अनावश्यक थाने में ना रखे.

इसी के परिपालन में सिविललाइन पोलीस ने नष्टीकरण की कार्यवाही आज विधिवत किया है.

बिलासपुर,16जनवरी। थाना सिविललाइन में मर्ग जाँच दौरान कई वर्षो से विभिन्न विसरा को जप्त किया गया है. जिसके निराकरण बाद आज विधिवत नगर पोलीस अधीक्षक सिविललाइन क़ी उपस्थिति में *35 प्रकरणो में जप्त विसरा का नष्टीकरण किया गया है,जो थाना क्षेत्र के मंगला धुरिपारा में नदी किनारे नष्टिकृत किया गया.

पूर्व में कुछ महीने पूर्व थाना प्रभारी परिवेश तिवारी द्वारा ही तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक क़ी उपस्थिति में 58 प्रकरणो के जप्तशुदा विसरा को विधिवत नष्टिकृत किया गया था.आगे भी निराकरण किये गए प्रकरणो में जप्तशुदा सामग्री को विधिवत निकाल किया जाएगा.