मासूम नाबालिग से रेप करने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर में दो साल की मासूम बच्ची से रेप करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये मामला रतनपुर थाना का है।  पुलिस ने आरोपी की पहचान शिवमंगल सूर्यवंशी (22) जो पीड़िता की माँ की दुकान में काम करता था। 

पुलिस ने कहा कि महिला ने शिवमंगल से कहा कि उसकी बेटी घर में है। उसे घर भेजा और बच्ची को लेकर दुकान आने के लिए कहा।महिला के कहने पर युवक घर पहुंचा, जहां दो साल की बच्ची को अकेली देखकर आरोपी शिवमंगल की नीयत बिगड़ गई। मौका पाकर वह मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

दुष्कर्म करने के बाद वह बच्ची को छोड़कर भाग गया।