BIG BREAKING : नेपाल में 72 लोगों को लेकर जा रहा विमान रनवे पर क्रैश, कई लोगों के मरने की आशंका

नेपाल में बड़ा विमान हादसा होने की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा एक यात्री विमान क्रैश हो गया है. विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे.

ALSO READ :-तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पैदल चल रहे युवक को रौंदा . जिससे मौके पर ही उसकी मौत

ये हादसा पोखरा के पास हुआ. क्रैश विमान येति एयरलाइंस का बताया जा रहा है.इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. फिलहाल बचाव कार्य जारी है और इसके लिए एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. इस हादसे के बारे में ज्यादा विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है.