Home / Chhattisgarh / मुलमुला पुलिस ने 4.120 किलो गांजा के साथ 37 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

मुलमुला पुलिस ने 4.120 किलो गांजा के साथ 37 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

ख़बर शेयर करें:

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुलमुला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल से गांजा लेकर जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.120 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजे के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में की गई। 30 सितंबर 2026 को थाना मुलमुला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संतराम यादव (37), निवासी सोनसरी, थाना मुलमुला अपनी मोटरसाइकिल में गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से जा रहा है।

सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर तत्काल घेराबंदी की और संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को पकड़ लिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल की विधिवत तलाशी ली, जिसमें अलग-अलग पैकेट में रखा 4.120 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त करने के साथ ही गांजा परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया।

मामले में आरोपी संतराम यादव के खिलाफ NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध गांजा, शराब और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री तथा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या परिवहन किया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह सहित थाना मुलमुला के पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *