Home / Chhattisgarh / Janjgir Champa: पामगढ़ में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 गिरफ्तार; 22,300 रुपये नकद और 5 बाइक जब्त

Janjgir Champa: पामगढ़ में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 गिरफ्तार; 22,300 रुपये नकद और 5 बाइक जब्त

ख़बर शेयर करें:

जांजगीर-चांपा, 02 अक्टूबर। जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 22 हजार 300 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और 5 मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 अक्टूबर 2026 की देर शाम पामगढ़ थाना पुलिस, साइबर थाना और रिस्पांस टीम को ग्राम कुटरा में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 11 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपियों में कुटरा निवासी भूपेन्द्र कश्यप (20), आरसमेटा निवासी मनमोहन (43) और बेनीराम निषाद (32), पामगढ़ निवासी अमन बर्मन (29), कुटरा निवासी मुकेश कुमार कश्यप (27) और आशीष कुमार कश्यप (20), जांजगीर के कचहरी चौक निवासी आर्यन सिंह राठौर (26), पुरानी बस्ती चीतरपारा निवासी आलोक राठौर (23), मुलमुला थाना क्षेत्र के जोगीडीपा निवासी राजन कुमार लहरे (21), पामगढ़ थाना क्षेत्र के कोसला निवासी सोहित कुमार कश्यप (34) तथा कुटरा निवासी दिनेश कश्यप (28) शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से जुआरियों के पास से 22,300 रुपये की नगद रकम, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही पांच मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में पामगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, कंट्रोल रूम प्रभारी सुशील पटेल, सउनि प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कंडेय, आरक्षक सीताराम सूर्यवंशी, भुनेश्वर पटेल, विनोद मनहर, सैनिक अनिल दिनकर और चंद्रशेखर सहित पामगढ़ थाना पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *