7 जनवरी तक स्कूल बंद,आदेश जारी….

अंबिकापुर,04 जनवरी । जिले में अचानक बदले हुए मौसम के बीच  सुबह स्कूलों को कुछ दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी हुआ है। कलेक्टर ने सरगुजा जिले में अधिकतम ठंड होने की वजह से 7 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने कहा है। इस बीच, जिले में प्राथमिक, माध्यमिक और हाईस्कूल के साथ उच्चतर माध्यमिक शाला को बंद करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूल के भी लागू होगा। कलेक्टर ने शासकीय स्कूल के साथ-साथ निजी स्कूलों को भी बंद करने का आदेश दिया है।