BREAKING NEWS : KORBA जिले की बेटी व यूथ कांग्रेस की तेजतर्रार प्रदेश महासचिव रूबी तिवारी बनी जांजगीर चाम्पा की जिला प्रभारी

कोरबा, 31 दिसंबर I जिले की सबसे कम उम्र की कांग्रेस नेत्री अपने मिलनसार व्यवहार वा गलत बातो के विरोध की वजह से जानी जाती है। हमेशा से ही संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियो को बखूबी निभाती आयी है, जिस वजह से शीर्ष नेतृत्व द्वारा एक बार फिर उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई I

माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डा. पलक वर्मा,सह प्रभारी सुश्री प्रियंका सारसर ,इकबाल गरेवाल, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने पुरे प्रदेश के पदाधिकारियों को नयी जिम्मेदारी यथा योग्य कार्य क्षेत्र प्रभारी का दायित्व उनकी योग्यता के अनुरूप दिया गया हैं ।युवा नेत्री ने इसके लिये सभी का आभार व्यक्त किया I