Home / Chhattisgarh / कोरबा के 42 किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों का राज्य खेल अलंकरण से सम्मान

कोरबा के 42 किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों का राज्य खेल अलंकरण से सम्मान

खेल शिखर, खेल गौरव और खेल अंकुर पुरस्कार के साथ खिलाड़ियों को मिली पांच लाख रुपये से अधिक की नगद राशि

कोरबा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में कोरबा के किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धियों से जिले का नाम रोशन किया। सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी कोरबा के 42 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खेल शिखर, खेल गौरव एवं खेल अंकुर अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को पुरस्कार के साथ पांच लाख रुपये से अधिक की नगद राशि भी प्रदान की गई।

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन एवं सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के संस्थापक तथा मुख्य प्रशिक्षक तारकेश मिश्रा ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए थे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के आधार पर राज्य शासन के खेल विभाग द्वारा उन्हें खेल अलंकरण एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार की राशि खिलाड़ियों के खातों में सीधे भेजी गई है।

सम्मानित खिलाड़ियों में अशोक साहू, श्रेया शुक्ला, चांद साहू, रजत गोयल, अंकुश लाल यादव, प्रतिभा राय, लोकिता चौहान, अभिषेक खांडेकर, चिराग चौहान, कृष्णा कुमार दड़सेना, कपिल पटेल, प्रभात कुमार साहू, सुयश नामदेव, मयंक सिंह, खुशाल साहू, रमेश साहू, श्लोक राज राठौड़, शुभम कुमार यादव, आमीन खान, प्रद्युम गोयल, रेहाना फातिमा, वृंदा अग्रवाल, तब्बसुम सैयद, आस्था गुप्ता, मनसा सिन्हा, नाफिया सिद्दीकी, मानसी यादव, हर्षिता यादव, कृति साहू, श्रद्धा लक्ष्मी साहू, दिव्यांशी ए., अवनया तिवारी, नव्या तिवारी और सिद्धि सिंह सोनवानी सहित कुल 42 खिलाड़ी शामिल हैं।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, सचिव आकाश गुरुदीवान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, आरके साहू सहित जिले के खेलप्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *