बिलासपुर में ट्रक और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत

बिलासपुर,21 दिसंबर । छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में ट्रक और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गयी।  ये टक्कर इतनी जोरदार थी की कार में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, इस हादसे के दौरान कार में बैठा व्यक्ति किसी तरह कांच तोड़कर बाहर निकल गया लेकिन चालक बुरी तरह झुलस गया। जिसका इलाज सिम्स में चल रहा है। शहर के मगरपारा में रहने वाला सैय्यद परवेज सकरी में ताज होटल का संचालक है। होटल बंद करके वो वापस ही आ रहा था। इसी बीच ये हादसा हुआ।  जिसमें ट्रक से टकराने की वजह से कार में आग लग गई।