दिल्ली,19 दिसंबर । सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। 21 साल बाद यह ताज भारत वापस आया है। इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें से सरगम कौशल ने जीत हासिल की है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम प्रोफेशन से टीचर हैं। उन्होंने नेवी के एक ऑफिसर से 2018 में शादी की है। सरगम ने अपनी कामयाबी का क्रेडिट अपने पिता और पति को दिया है।
Delhi News : सरगम कौशल बनीं विजेता,21 साल बाद यह ताज भारत वापस आया

