Former Chief Minister Dr. Raman Singh ने कहा! : 4 साल हत्या, लूट,चोरी और भ्रष्टाचार से छत्तीसगढ़ का सिर शर्म से झुक गया

रायपुर,16 दिसंबर । छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूरे होने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की सरकार के 4 साल पूरे होने पर कांग्रेस जश्न मना रही है, लेकिन ये 4 साल हत्या, लूट,चोरी और भ्रष्टाचार से छत्तीसगढ़ का सिर शर्म से झुक गया है। रमन सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में शांति का टापू छत्तीसगढ़, विकास के नए आयाम को छुआ। लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं। आज राज्य में 2003 और उसके पहले की स्थिति आ गई है। वही दिन जनता याद कर रहे हैं।  ये गौरव का नहीं गर्त में ले जाने का विषय है। छत्तीसगढ़ ठगी का स्टार्टअप बन गया है। अंडरवर्ल्ड का शूटर रायपुर में पकड़ता है। थानेदार की बोली लग रही है। गौरव दिवस मनाने वालों को आज एनसीआरबी की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए। 4 साल में 19 हजार 667 लोगों ने आत्महत्या की है।