नक्सलियों द्वारा छुपाए गए हथियार व सामग्री जप्त, पुलिस को बड़ी सफलता मिली

बलरामपुर,28 नवंबर I लाल आतंक को समाप्त करने के लिए प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले में नक्सलियों द्वारा छुपाए गए हथियार व सामग्री को जप्त करने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के बूढ़ा पहाड़ को नक्सलमुक्त बनाने को लेकर छत्तीसगढ़ और झारखंड पुलिस संयुक्त रुप से अभियान चला रही है। एसपी मोहित गर्ग ने ईलाके के थलिया गांव से नक्सली सामग्री जप्त करने की पुष्टि की है।