हाईकोर्ट में एडिशनल से परमनेंट हुए दो जज, देखें नाम…

बिलासपुर ,25 नवंबर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को अब दो स्थायी जज मिल चुके है। जस्टिस एनके व्यास और जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी को परमनेंट जज नियुक्त कर दिया गया है। दोनों जज अब तक है कोर्ट में एडिशनल जस्टिस के रूप सेवा दे रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने दोनों जजों को स्थायी करने के आदेश पर मुहर लगाई है।