पुलिस महानिदेशक D.M. अवस्थी ने किया EOW/ ACB Bureau Chief का पदभार ग्रहण

RAIPUR,24 NOVEMBER I डी. एम. अवस्थी पुलिस महानिदेशक द्वारा मुख्यालय, राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में ब्यूरो चीफ का पदभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्यूरो चीफ आरिफ एच. शेख , पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा पुलिस महानिदेशक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए कार्यभार की औपचारिकता पूर्ण की गई। ज्ञात हो कि पूर्व ब्यूरो चीफ आरिफ एच. शेख ने रायपुर रेंज (जिला रायपुर छोड़कर) रायपुर पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण किया है।

ब्यूरो चीफ डी. एम. अवस्थी द्वारा ब्यूरो मुख्यालय का निरीक्षण कर ब्यूरो के अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के लिये कहा गया। इस अवसर पर ईओडब्ल्यू / एसीबी के पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा व ब्यूरो के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।