प्रधान पाठक और संकुल समंवयक जवाराम बंजारे को जिला शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंड 

जशपुर ,21 नवंबर । जशपुर जिले के प्रधान पाठक और संकुल समंवयक जवाराम बंजारे को जिला शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई स्कूलों में नियमित मध्याह्न भोजन नहीं बनने की वजह से की गई। इसके लिए डीईओ ने आदेश भी जारी कर दी है।आदेश में कहा गया है कि, जवाराम बंजारे, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला अमीरघाट और प्रभारी संकुल समन्वयक विकासखंड बगीचा स्कूलों में नियतित निरीक्षण नहीं करते थे जिसकी वजह से नियमित भोजन नहीं बन पाता था। जो काम में लापरवाही है जिसकी वजह से शिक्षक को सस्पेंड किया गया है।

देखें आदेश…