जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार के ऊपर पलटा हाईवा

Janjgir-Champa। जिले के बलौदा क्षेत्र अंतर्गत बिरगहनी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा अचानक सड़क पर पलट गया, जिसकी चपेट में एक बाइक सवार आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे जा रही बाइक के ऊपर पलट गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बाइक पूरी तरह दब गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। हादसे में बाइक सवार की स्थिति को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घायल को बाहर निकालने के प्रयास जारी रहे।

बताया जा रहा है कि हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।