कोरबा: D.A.V. पब्लिक स्कूल कोरबा में कारगिल विजय दिवस मनाकर शहीदों को किया गया याद

कोरबा 26.07.2025- डी ए व्ही पब्लिक स्कूल एस ई सी एल कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के शहीदों को याद किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुवात विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनामिका भारती सहित वरिष्ठ शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भारत माता एवम देश के लिए हुए शहीद वीर सैनिकों के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर और माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात आज की विद्यालयीन प्रार्थना सभा में देश के जांबाज़ सिपाहियों के समर्पण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के द्वारा नारों एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सुविचारों के द्वारा संपन्न किया गया। जिसे सुनकर वातारण देशभक्तिमय हो गया।

इसी कड़ी में विद्यालय की कक्षा सातवीं की छात्राओं के द्वारा देश के सैनिकों को समर्पित और वीर शहीद सैनिकों के साहस,उनके कर्तव्य को दिखलाती देशभक्ति नृत्य ‘सरफरोश की तमन्ना आज हमारे दिल में है’ की शानदार प्रस्तुति दी गई, जो अत्यंत मार्मिक ममस्पर्शी थी। जिसे देखकर उपस्थित शिक्षकगण और समस्त विद्यार्थीगण आत्मविभोर हो उठे। इसके बाद कक्षा आठवीं की छात्रा आराध्या तिवारी के द्वारा कारगिल विजय दिवस पर आधारित एक संक्षिप्त भाषण हिंदी में तो वहीं कक्षा सातवीं की छात्रा वाणी कर्ष ने अंग्रेजी में दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनामिका भारती ने कारगिल दिवस पर प्रकाश डालते हुए शहीद वीर सैनिकों के बलिदानों को याद करते उनके अदम्य साहस से परिचित कराते हुए तथा सभा को संबोधित करते हुए कहा- “हम मातृभूमि की सेवा हम सरहद पर जाकर नहीं कर सकते हैं। मातृभूमि और देश की सच्ची सेवा हम अपना प्रत्येक कार्य ईमानदारी,सच्चाई,लगन, अनुशासन के साथ करके एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बन देश का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित करते हुए आह्वान किया।” इस भव्य कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा आठवीं की छात्राएं दिव्यांशी सिंह और अनुष्का मिरी के द्वारा किया गया। देर तक चले इस सफल कार्यक्रम में सीसीए प्रभारी और उनके सदस्यों सहित समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक सदस्यों का अमूल्य योगदान से संपन्न हुआ।