(कोरबा) 5 साल की बच्ची रेलवे पटरी पर खून से लथपथ पड़ी मिली-हालत नाजुक
कोरबा : कोरबा जिले में दीपका थाना अंतर्गत शांति नगर स्थित रेलवे पटरी पर 5 साल की एक बच्ची मालगाड़ी की चपेट में आ गई। जानकारी के अनुसार आकृति सारथी नामक बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली हैं। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
6 जून की सुबह राहगीरों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन बच्ची को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। जांच के दौरान चिकित्सको ने बच्ची के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए।उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे अन्य चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची कैसे ट्रैक पर पहुंची ये पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान जांच कर रही है। चिकित्सालय में उपस्थित मरीज के अन्य परिजनों के मुताबिक बच्ची के माता-पिता के साथ दो अन्य लोग भी थे। हालांकि, कोई भी घटना की सटीक जानकारी नहीं दे पा रहा था। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि जिला अस्पताल चौकी में मामले की सूचना दर्ज कर ली गई है। परिजनों का बयान अभी दर्ज नहीं हो पाया है। परिजनों ने बस इतना बताया कि बच्ची मालगाड़ी की चपेट में आ गई थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्ची रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंची और घटना किन परिस्थितियों में हुई।
5 साल की बच्ची रेलवे पटरी पर खून से लथपथ पड़ी मिली-हालत नाजुक

