नगरपालिका अध्यक्ष ने दिव्यांग दीपक को भेंट की व्हीलचेयर

नगरपालिका अध्यक्ष ने दिव्यांग दीपक को भेंट की व्हीलचेयर

May 21, 2025 Off By NN Express

कोरबा, 21 मई 2025। नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने वार्ड संख्या 6 की निवासी श्रीमती दीपक को एक व्हीलचेयर प्रदान की। श्रीमती दीपक एक दुर्घटना का शिकार हो गई थीं, जिसके चलते उनके दोनों हाथों की कार्यक्षमता प्रभावित हो गई थी और उन्हें चलने-फिरने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

नगरपालिका अध्यक्ष ने समाज कल्याण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए श्रीमती दीपक को उनकी सुविधा के लिए व्हीलचेयर सौंपी। इस अवसर पर वार्ड की पार्षद श्रीमती सुनीता जायसवाल, पार्षद संतोष निराला, पूर्व पार्षद नीलू धीमान, पूर्व पार्षद रोहित जायसवाल, राजेंद्र साहू, सुनीता पांडे और अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर के प्रत्येक जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना उनका कर्तव्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सहयोग के प्रयास लगातार किए जाते रहेंगे। श्रीमती दीपक और उनके परिवारजनों ने इस सहायता के लिए नगरपालिका प्रशासन का आभार प्रकट किया।