CG Weather Update : मौसम विभाग ने आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली के साथ जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने 48 घंटे के बाद दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि, बंगाल की खाड़ी में मॉनसून के सक्रिय होने के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में बदलाव होगा।
छग में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी जमकर बारिश

