IAS Transfer Breaking : 6 IAS अफसरों का ट्रांसफर, जानें कौन कहां हुआ तैनात…

  • अधिसूचना जारी

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। यूपी सरकार ने 6 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक IAS अविनाश सिंह को वर्तमान पद के साथ सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। IAS दिनेश कुमार को विशेष सचिव, गृह विभाग उत्तर प्रदेश शासन और बृजराज सिंह यादव को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद लखनऊ नियुक्त किया गया है।

कृति राज बने मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव

इसके अलावा विनोद कुमार ( नगर आयुक्त अलीगढ़) को विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन नियुक्त किया गया है। प्रेम प्रकाश मीणा ( मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव) को नगर आयुक्त, अलीगढ़ और कृति राज ( संयुक्त मजिस्ट्रेट फिरोजबाद ) को मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव बनाया गया है।