
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग:भाजपा ने पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया
March 24, 2025रायपुर, 24 मार्च । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बागी होकर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
भाजपा प्रदेश प्रभारी किरण सिंह देव ने सिद्धनाथ पैकरा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद की गई है, जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने दोनों ही पदों पर कब्जा जमाया था।

सिद्धनाथ पैकरा ने बागी होकर अध्यक्ष की दावेदारी की थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि भाजपा अपने प्रत्याशियों के खिलाफ बागी होने वालों के प्रति सख्त कार्रवाई करेगी।