(कोरबा) करतला नवनिर्वाचित जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज झा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की भेंट-मुलाकात
- जनपद के विकास कार्य पर हुई चर्चा
कोरबा : छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जनपद पंचायत करतला के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मनोज झा ने सौजन्य भेंट-मुलाकात की।
मनोज झा ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने का विनम्र आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया और कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को सुचारू रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस भेंट के बाद क्षेत्रवासियों में उत्साह है और उम्मीद है कि जल्द ही जनपद में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।


