(कोरबा) होली पर्व से पहले कोरबा पुलिस ने वारंटों की तामील करते हुए फरार चल रहे कथित 68 लोगो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कोरब: कोरबा जिले में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस इकाइयों द्वारा यह अभियान संचालित किया जा रहा हैं। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न अपराधों में पुलिस अभिलेखों में दर्ज फरार चल रहे वारंटियो के वारंटों की तामीली की गई, जिसमें 4 स्थायी वारंट एवं 64 गिरफ्तारी वारंटों के तहत कुल 68 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर उन्हें जेल भेजा गया।
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि गुंडा तत्व, आदतन अपराधी एवं सामाजिक शांति में विघ्न डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे सभी व्यक्तियों पर, जो कानून का उल्लंघन करने या जनता में भय उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे, तत्काल सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
कोरबा जिला पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा हैं की असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को दे, ताकि जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे।
होली पर्व से पहले कोरबा पुलिस ने वारंटों की तामील करते हुए फरार चल रहे कथित 68 लोगो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

