सोशल मीडिया पर एक नौ साल के बच्चे के वीडियो ने धमाल मचा रखा है। वायरल इस वीडियो में बच्चा बेझिझक अपना परिचय दे रहा है। तिरंगा फिल्म में अभिनेता राजकुमार का फेमस डायलॉग भी अपने अंदाज में बोलते दिख रहा है। दरअसल जिस बच्चे का वीडियो वायरल हुआ है वह यूपी के बांदा जिले का रहने वाला है।
उसका नाम विवेक कुमार है और वह बांदा के एक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है। वायरल वीडियो में नौ साल का विवेक कहता नजर आ रहा है न गोली से न तलवार से, बंदा डरता है तो बापू की मार से। इसके अलावा विवेक अपना परिचय भी अंग्रेजी में देता नजर आ रहा है। बच्चे का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वायरल वीडियो हालांकि कई दिन पुराना बताया जा रहा है।


