लुधियाना में किशोर ने किया सुसाइड,प्रेमिका के साथ साथ था विवाद,इंस्टाग्राम पर चैटिंग, करते समय लगाया फंदा

पंजाब,08 फ़रवरी 2025: लुधियाना में एक किशोर का उसकी प्रेमिका से विवाद चल रहा था। दोनों में बहसबाजी इतनी हो गई कि किशोर ने कमरा बंद करके फंदा लगा सुसाइड कर लिया। परिजन जब उसे चाय देने उसके कमरे गए तो दरवाजा अंदर से बंद देख उन्होंने शोर मचाया।

किशोर के परिजनों ने दरवाजे का ताला तोड़ा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि उनका बेटा फंदे से लटक रहा था और उसका मोबाइल जमीन पर गिरा था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मरने वाले किशोर का नाम अर्पण शर्मा है।

8 महीने से चल रहा था अफेयर

जानकारी देते हुए अर्पण की बुआ मोनिका ने कहा कि इलाके की ही एक लड़की के साथ अर्पण का अफेयर था। करीब 8 महीने से इनकी बातचीत थी। वो लड़की काफी समय से अर्पण के साथ बहसबाजी करती थी। उसने अर्पण से कहा कि हम दोनों इक्कट्ठे सुसाइड करेंगे। सुसाइड 6 फरवरी को करना दोनों का तय हुआ।

मरने के वक्त इंस्टाग्राम पर हुआ दोनों की चैटिंग

लड़की छत्त पर कूदने की बात इंस्टाग्राम पर कहकर छत्त पर चली गई। इधर, कमरे में अर्पण के साथ उसकी इंस्टाग्राम पर चैटिंग चल रही थी। अर्पण ने मरने से पहले लड़की को फंदा बना कर दिखा रहा था कि अभी रुक जा मेरा फंदा अभी बना नहीं है। लड़की ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 1.35 हो गए है मैं जम्प करने वाली हूं। लेकिन लड़की ने जम्प नहीं किया।

अर्पण ने उसे लिखा कि तुमने पहले जम्प नहीं करना है। पहले मैं तुझे करके दिखाउंगा। दोनों इक्कट्ठे ही मरेगे। अर्पण ने उसे कहा कि मैं तुझे पहले ट्राई करके दिखाता हूं। अर्पण ने फंदा लगाकर उसे लाइव दिखाया। लड़की के कहने पर अर्पण ने जम्प किया है।

अर्पण की मां ऋतू बोली…

अर्पण की मां ऋतू ने कहा कि लड़की जीएमटी स्कूल में पढ़ती थी। अर्पण भी उसी स्कूल में पढ़ा है। हमें खुद नहीं पता चला कि कब अर्पण की उसके साथ दोस्ती हो गई। ऋतू ने कहा कि मैं नेल आर्ट्स का काम करती हूं। अक्सर उस लड़की की मां और वह खुद कई बार हमारे घर आते जाते थे। दोनों परिवार शादी के लिए मान भी गए थे लेकिन लड़की के साथ उसका क्या विवाद हुआ यह अभी तक रहस्य है।

मोबाइल से चैटिंग हुई डिलीट

लड़की की तरफ से कुछ चैट की हुई डिलीट हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच अर्पण का मोबाइल कब्जे में लिया है। ऋतू ने कहा कि जो लड़की है वह भी नाबालिग है उसका पूरा परिवार अभी घर से भागा हुआ है। पुलिस के पास 2 दिन से चक्कर लगा रहे है लेकिन सुनवाई हो नहीं रही। अर्पण का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है।

दादी रामरखी बोली- मरने से पहले फोन पर हुई थी बहसबाजी

अर्पण की दादी रामरखी शर्मा ने कहा कि घटना वाले दिन अर्पण गली में उस लड़की के साथ बहसबाजी करता हुआ फोन चलाता हुआ कमरे में आया। मैंने उसे चाय देने के लिए आवाज लगाई लेकिन कमरे का दरवाजा जब नहीं खुला तो मैंने अर्पण के पिता को आवाज लगाई। उसने आकर दरवाजा खोला तो अर्पण फंदे से झूल रहा था। बेटे को तुरंत नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

थाना बस्ती जोधेवाल के SHO जसवीर सिंह बोले…

उधर, इस मामले में थाना बस्ती जोधेवाल के SHO जसबीर सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध है। लड़की और लड़का दोनों नाबालिग है। मोबाइल चैक किए जा रहे है। कुछ चैटिंग डिलीट है जिसे रिकवर करवा तुरंत बनती कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।