शाहिद कपूर की ‘देवा’ की धीमी शुरुआत

मुंबई।  शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में आ गई है।

बीते दो दिनों से फिल्‍म एडवांस बुकिंग भी चल रही थी। जबकि शुक्रवार को ओपनिंग डे पर सुबह और दोपहर के शोज में दर्शकों की अच्‍छी-खासी संख्‍या नजर आई है।

हालांकि, पहले दिन कमाई के मामले में यह थोड़ी धीमी शुरुआत भले ही करने वाली है, लेकिन आगे इसे फायदा मिल सकता है।

ऐसा इसलिए कि शाहिद की पिछली फिल्‍मों की तरह ही यह भी वर्ड-ऑफ-माउथ पर टिकी है। अच्‍छ बात यह कि फिल्‍म देखकर निकल रहे दर्शक, इसकी तारीफ भी कर रहे हैं।

देवा एक एक्‍शन फिल्‍म है। इसमें शाहिद कपूर एक ऐसे पुलिस अफसर की भूमिका में हैं, जिसमें गुस्‍सा भरा हुआ है। वह थोड़ा सनकी भी है।

फिल्‍मी पर्दे पर इस जॉनर ने दर्शकों को हमेशा रिझाया है। खासकर पिछले कुछ साल में एक्‍शन फिल्‍मों को लेकर थ‍िएटर में खूब तालियां बजी हैं। शाहिद की फिल्‍म के सुबह और दोपहर के शोज में औसतन 15-20% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। ऐसे में यह उम्‍मीद तो जगाती है।