महिला सीट पर पुरुष को दिया टिकट, मंत्री ने सोशल मीडिया पर किया दावा

महिला सीट पर पुरुष को दिया टिकट, मंत्री ने सोशल मीडिया पर किया दावा

January 27, 2025 Off By NN Express

बरमकेला,27 जनवरी 2025। कांग्रेस ने महिला सीट पर पुरुष उम्मीदवार को टिकट देने की गलती की है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, “कांग्रेस ने बरमकेला नगर पंचायत की महिला सीट पर मनोहर नायक जी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ऐसा लगता है कि यह कोई टाइपिंग एरर है। भूपेश जी, सचिन जी! अगर यह सच में टाइपिंग एरर है तो कृपया इसे सही कर लें।”

यह घटना तब सामने आई जब छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। कांग्रेस ने महापौर पद के लिए दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने भी अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

नगर निगम चुनाव की तैयारी बिलासपुर में कांग्रेस के प्रमोद नायक और भाजपा की पूजा विधानी के बीच मुकाबला होगा। वहीं, राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव का सामना कांग्रेस के निखिल द्विवेदी से होगा।

नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को होगा, जबकि नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। यह गलती कांग्रेस पार्टी की ओर से हुई है और अब इसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।