आज का पंचांग : सोमवार, 27 जनवरी 2025

सोमवार, 27 जनवरी 2025 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर मूल नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12-12:55 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 08:32-09:53 मिनट तक है। चंद्रमा धनु राशि में संचरण करेंगे।

(हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।)

तिथि : त्रयोदशी

नक्षत्र : मूल 

प्रथम करण : गर

द्वितीय करण : वणिज 

पक्ष : कृष्ण  

वार : सोमवार  

योग : हर्षण

सूर्योदय : 07:12  

सूर्यास्त : 17:55  

चंद्रमा : धनु  

राहुकाल: 08:32-09:53  

विक्रमी संवत् : 2081   

शक संवत : 1946   

मास : माघ  

शुभ मुहूर्त अभिजीत : 12:12-12:55