पुलिस लाइन में हादसा, फ़ाइनल रिहर्सल के दौरान घोड़े से गिरा जवान…

पुलिस लाइन में हादसा, फ़ाइनल रिहर्सल के दौरान घोड़े से गिरा जवान…

January 24, 2025 Off By NN Express

रायपुर । रायपुर के पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड की फ़ाइनल रिहर्सल के दौरान हादसा हो गया। अश्वारोही दल का एक जवान अचाानक घोड़े के उपर से गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। करतब दिखाते समय अचानक बैलेंस बिगड़ा और जवान नीचे गिर गया। और फिर उठ नहीं पाया। बताया जा रहा है कि जवान की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड का लाइव प्रसारण किया जाता है। इसका लाइव प्रसारण टीवी पर ‘दूरदर्शन’ पर होता है। जबकि ऐसे ही आप इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब पर भी देख सकते हैं। यहां पर आप 26 जनवरी को होने वाली परेड बिल्कुल लाइव नजर आने वाली है। परेड सुबह 10.30 बजे से शुरू हो जाएगी। ऑल इंडिया रेडिया पर भी इसका लाइव प्रसारण होगा। लैपटॉप, मोबाइल फोन पर भी आप इसे देख सकते हैं। यानी किसी भी डिवाइस में स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।