पेड़ से टकराई ट्रक,कंडक्टर की मौत,ड्राइवर गंभीर रूप से घायल…

कांकेर ,11 नवंबर । कांकेर जिले में जोरदार हादसा हुआ है। अंतागढ़ के पास ट्रक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का उपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे मंे परिचालक की मौत हो गई जबकी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।