अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो दोस्तो की हुई मृत्यु

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो दोस्तो की हुई मृत्यु

December 28, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो मित्रो की हुई मृत्यु
कोरबा : कोरबा जिले में लेमरू थाना क्षेत्र के कनसरा देवपहरी के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार तीन मित्रो में से दो की मृत्यु हो गई हैं। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही लेमरू पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी। घटना स्थल पर अंधा मोड़ होने के कारण बाइक सवार तीनो मित्र गहरी खाई में जा गिरे। इस हादसे में 20 वर्षीय अमृत गोंड और 19 वर्षीय राजेश गोंड बंजारी डांड निवासी की मृत्यु हुई है।लेमरू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।