कोरबा में प्रगति नगर कॉलोनी में स्वान ने तीन लोगों को काटा

(कोरबा) प्रगति नगर कॉलोनी में स्वान ने तीन लोगों को काटा
कोरबा ; कोरबा-पश्चिम क्षेत्र प्रगति नगर कॉलोनी दीपका के उद्यान के पास एक आवारा स्वान के काटने से तीन लोग जख्मी हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्वान के हमले में घायल संतोषी ने उसको भगाने का प्रयास किया। मगर वह पीछे नहीं हटा तो अन्य लोगों ने भी उसे भगाने का प्रयास किया। लेकिन वह एक के बाद एक तीन लोगों को जख्मी कर दिया। घायल संतोषी की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। स्वान के हमले की इस घटना के बाद लोगों ने समस्या के समाधान की मांग करी है।