Stand–Up कॉमेडियन स्नेहिल दीक्षित पहुंचीं भोपाल

नई  दिल्ली ।   सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और स्टैंड-अप कॉमेडियन स्नेहिल दीक्षित शनिवार (21 दिसंबर) को भोपाल पहुंची। उन्होंने अपने कॅरियर और जीवन से जुड़े कई राज खोले। बताया कि मैं हीरामंडी वेबसीरिज में लेखन का काम कर रही थी। संजय लीला भंसाली मेरे लेखन से इतना प्रभावित हुए कि डायरेक्शन का काम ऑफर कर दिया।

स्नेहिल दीक्षित ने बताया कि शुरुआत में डायरेक्श्न को लेकर मुझे झिझक थी, लेकिन इस अपॉर्चुनिटी को मैं खोना भी नहीं चाहती थी। लिहाजा, उनके प्रस्ताव को मैंने हंसते-हंसते स्वीकारा कर लिया और देखिए हीरामंडी कितनी हिट हुई। दर्शकों ने भी मेरे काम को सराहा. है।  

बी आंटी बुरा नहीं लगता 

स्नेहिल दीक्षित ने आगे बताया कि आज जब बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस अंटी सुनना नहीं पसंद करतीं। ऐसे में मेरा ‘बी आंटी’ नाम से फेमस होना बुरा नहीं लगता, क्योंकि मेरा एक टीनेज बेटा है। सारे बच्चे मुझे आंटी ही बोलते हैं तो आंटी सुनने में क्या हर्ज है। कुछ लोगों ने आंटी की जगह दीदी कहने को कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया।