मुख्यमंत्री ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन

December 21, 2024 Off By NN Express

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 21 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि ठाकुर प्यारेलाल सिंह छत्तीसगढ़ में श्रमिक और सहकारी आंदोलन के प्रणेता माने जाने जाते हैं। वेे छात्र जीवन से ही स्वाधीनता आंदोलनों से जुड़े। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की और जन असंतोष को संगठित दिशा प्रदान की। उन्होंने जन-जागरण के लिए भी कई काम किये।  छत्तीसगढ़ के इतिहास में अपने अमूल्य योगदान के लिए ठाकुर प्यारेलाल सिंह हमेशा याद किये जाएंगे।