
दिल्ली के पूर्व मंत्री ने बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि की दर्ज कराई शिकायत
December 10, 2024दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन शिकायत पर प्री समनिंग एविडेंस के मामले में आदेश सुरक्षित रखा। कोर्ट 16 दिसंबर को मामले में फैसला सुनाएगा।
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने आरोप है कि एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बांसुरी की टिप्पणियों ने उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।जैन ने स्वराज पर पांच अक्टूबर, 2023 को एक इंटरव्यू के दौरान मानहानिकारक बयान देने का आरोप लगाया है।
उन्होंने दावा किया है कि बांसुरी स्वराज की टिप्पणियां उन्हें बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए थी। जैन के अनुसार, स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके आवास से तीन करोड़, 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए।