एसईसीएल के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन नियुक्त

(कोरबा) एसईसीएल के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन नियुक्त
कोरबा : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पद के लिए पीईएसबी ने हरीश दुहन के नाम की अनुशंसा की है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने साक्षात्कार के बाद चयन सूची जारी की। एसईसीएल का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बनने के लिए कई अधिकारियों ने साक्षात्कार में भाग लिया था। परंतु पीईएसबी ने हरीश दुहन के नाम की अनुशंसा की।
वर्तमान में हरीश दुहन सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में निदेशक (तकनीकी एवं प्रचालन) के पद पर कार्यरत हैं। हरीश दुहन ने इसी साल मार्च में सीसीएल में यह पद संभाला था।