आज का राशिफल 7 दिसंबर 2024: सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन? जानें बाकी राशियों का हाल

आज का राशिफल 7 दिसंबर 2024: सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन? जानें बाकी राशियों का हाल

December 7, 2024 Off By NN Express

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal), 7 दिसंबर 2024:  ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार (7 दिसंबर 2024) के सितारे किसी राशि पर अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे, तो किसी को परेशान कर सकते हैं। लेकिन आप अपने कर्म से बुरे प्रभाव को कुछ हद तक कम भी कर सकते हैं। पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी/सप्तमी  तिथि है। चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे। चंद्र राशि के अनुसार, कैसा रहेगा शनिवार  का दिन? इसका राशिफल हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल।

मेष राशि 
आज का दिन आपके लिए आकर्षण से भरा रहेगा। आपको जिस चीज की तलाश थी, उसके मिलने का समय है। आज कोई खुश करने वाला मैसेज मिल सकता है। आज आप जोश से लबरेज रहेंगे और चेहरे पर मुस्कान रहेगी। आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ हो सकती है।

वृषभ राशि 

आज का दिन लक्ष्यों को पूरा करने का है। लेकिन कुछ मामलों में समय पक्ष का नहीं है। परिस्थितियों के अनुकूल होने का इंतजार करें। जो दिल में उसे दबाएं नहीं, दिल खोलकर चीजे शेयर करें। सावधानी बरतें। काले रंग का इस्तेमाल नहीं करें।

मिथुन राशि 

आज आप सबको चौंका देंगे। दिन बहुत अच्छा है, इसका सदपयोग करें। बच्चों का प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों के लिए सराहे जाएंगे। आपने आजतक जो बुरा किया है, उसकी भरपाई कर लेंगे। जीवन में पॉजिटिविटी के लिए पीले रंग का इस्तेमाल करें।

कर्क राशि 
आज आप डरे-डरे,सहमे-सहमे रह सकते हैं। इससे निजात ईश्वर की शरण में जाने से ही संभव है। अपने ईष्ट देव की आराधना करें। आप भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। शांति बनाएं और पूरे योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें। कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि 
बिज़नेस के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। बिज़नेस पार्टनर की खोज आज ख़त्म हो सकती है। इसमें कोई फैमिली मेंबर या करीबी दोस्त आपके बहुत काम आ सकता है। इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। घर-दफ्तर में गेट-टु-गेदर का माहौल रहेगा। पूरा दिन खुशनुमा बीतेगा।

कन्या राशि 
आज आपके दिमाग में कुछ अच्छे नए आईडिया आ सकते हैं। आज आप परिवार या उन लोगों के साथ अपना समय बिताएं, जो आपकी सही मायने में फिक्र करते हैं। आज आपकी मुलाकात एक ऐसे शख्स से हो सकती है, जो किस्मत बदल देगी। इससे आपके जीवन में एक नए तरह का बदलाव आएगा।

तुला राशि 
आप अपने कम्फर्ट जोन से हटकर कुछ नया करने का फैसला ले सकते हैं। यकीनन, यह एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि आज दुर्घटना होने की संभावना है। बॉस से अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ समय खुले आसमान में बिताएं और अपने स्वास्थ्य को तरोताज़ा रखने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि 
आज आप खुद को तीखी बातचीत में उलझा हुआ पाएंगे। कार्यस्थल पर किसी से बहस करने से बचें, क्योंकि बातचीत से आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। जो लोग घर से दूर हैं, उन्हें घर जाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। सफेद रंग पहनें और अपने जीवन में शांति की तलाश करें।

धनु राशि 
आज का दिन ऐसा है जब आप निस्संदेह अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा कर सकते हैं। अगर वे किसी खतरे का संकेत देते हैं, तो उस पर विचार करें। आप अपने जीवन में रोमांस के लिए जगह बनाना चाहेंगे और आपका साथी भी ऐसा ही चाहेगा। पीले रंग के कपड़े पहनें और पूरे दिन उत्साही और खुश रहें।

मकर राशि
आज सामाजिक कार्यक्रमों के लिए अचानक और अप्रत्याशित निमंत्रण मिल सकते हैं। इसलिए, लचीली प्लानिंग बनाना सुनिश्चित करें। अजनबियों से धोखा मिल सकता है।कौन आपके लिए अच्छा है कौन बुरा? इस सवाल का जवाब आज आपको मिल जायेगा। आंख मूदकर किसी पर भी भरोसा नहीं करें।

कुंभ राशि 
आज कुछ अनियोजित घटनाएं घट सकती हैं। इससे आप व्यथित हो सकते हैं। धैर्य से काम लेना सही रहेगा। आप अपने लंबित मुकदमों के संबंध में किसी कानूनी सलाहकार से कानूनी सलाह ले सकते हैं। काम पर तनाव दोगुना हो सकता है, इसलिए अपनी स्वास्थ्य स्थितियों पर भी नजर रखें।

मीन राशि 
आज आप खुद को मुश्किल हालात में पा सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। पार्टी करने की बजाय आउट साइड जाना बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे आपका खर्च बचेगा। आपको बच्चों पर फोकस करना पड़ सकता है। आज जरूरी कामों को निपटाने के लिए समय अच्छा है।