नई दिल्ली । भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवंबर को उज्जैन (मध्य-प्रदेश) के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अपने इस दौरे पर उपराष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि उज्जैन स्थित कालिदास संस्कृत अकादमी में आयोजित अखिल भारतीय कालिदास समारोह के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।
उज्जैन में अखिल भारतीय कालिदास समारोह को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति

