पश्चिम बंगाल के सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के तीन डिब्बे शनिवार को पटरी से उतर गए जिस कारण रेल यातायात के बाधित होने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजकर 40 मिनट पर ट्रेन के दो कोच और एक पार्सल वैन बेपटरी हो गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
नालपुर स्टेशन के नजदीक ट्रेन डिरेल
बताया जा रहा है कि यह हादसा हावड़ा के पास नालपुर स्टेशन के नजदीक हुआ है। मौके पर बचाव कार्य जारी है।
CPRO दक्षिण-पूर्वी रेलवे ने दी जानकारी
CPRO दक्षिण-पूर्वी रेलवे की दी गई जानकारी के अनुसार, 22850 सिकंदराबाद शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुल 3 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, जिनमें एक पार्सल वैन और 2 डिब्बे शामिल हैं।


