(कोरबा) कोरबा जिला वनमंडल में 108 हाथी की मौजूदगी
- धरमजयगढ़ से 57 का झुंड भी पहुंचा ग्राम कुदमुरा
- फसल रौंद पहुंचाया नुकसान
कोरबा : कोरबा जिले के दोनों वनमंडल में अभी हाथियों की संख्या 108 पहुंच गई है। बताया जा रहा हैं की धरमजयगढ़ वन मंडल से 57 हाथी कुदमुरा रेंज पहुंच गए हैं।
हाथियों ने धान की फसल चौपट करने के साथ बोर की पाइप भी तोड़ दी। दो हाथी यहां पहले से ही घूम रहे हैं। अब यहां हाथियों की संख्या 59 पहुंच गई है। कटघोरा वन मंडल में पहले से 49 हाथी मौजूद हैं। केंदई रेंज में 48 हाथियों का झुंड है। एक हाथी अलग से घूम रहा है। हाथियों का झुंड अभी ग्राम कोरबी सर्किल के फुलसर, रोदे में है, जो धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथी अभी जंगल में ही हैं। कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज के स्वांग में 2 जिल्गा बरपाली में 56 और कुदमुरा में एक हाथी है। लंबे समय बाद जिले में हाथियों की संख्या 100 पार हो गई है। एसडीओ सूर्यकांत सोनी का कहना है कि गांव में मुनादी करा दी गई है।


